सावली तालुका के नवेगांव की ये घटना है. पानी में बहनेवाली नवविवाहित महिला का नाम भारती वामन वरखड़े है वो पच्चीस साल की थी। महिला नवेगांव में अपने पिता के पास आई थी.
व्याहाड शाखा अंतर्गत आनेवाले नवेगांव गांव में आसोला मेंढा तालाब का नहर गुजरता है, इस नहर में महिला कपड़े धोने के लिए गयी थी, परन्तु अपना संतुलन खोने से महिला बहते पानी में गिर गई और बह गई। बगल की महिलाओं ने शोर मचाकर घटना की जानकारी गांव वालों को दी, जिसके बाद गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे लेकिन महिला नहीं मिली.
इस संबंध में पुलिस को घटना की सूचना दी गई और पुलिस उपनिरीक्षक चीचघरे के नेतृत्व में मौके पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार अभी तक शव नहीं मिला है.

