पेड़ पर सेवानिवृत्त वनपाल व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम / Alapalli

0

 


अहेरी थाना क्षेत्र के आलापल्ली गांव में सेवानिवृत्त वनपाल श्री संजय पेंपकवार ने गांव के नाग माता मंदिर के पास पेड़ में रस्सी के फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


थाना क्षेत्र के गांव आलापल्ली निवासी सेवानिवृत्त वनपाल श्री संजय पेंपकवार ने गुरुवार को पेड़ से रस्सी के फंदे से झूलकर जान दे दी। श्री संजय पेम्पकवार सेवानिवृत्त वनपाल अल्लापल्ली वय 60 साल गुरुवार दोपहर 2.00 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए।


खोजबीन करने के बाद उनका दोपहिया वाहन शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नाग माता मंदिर के पास जंगल में मिला और पेड़ पर शव लटके होने की जानकारी परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचे आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top