बीड से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. बीजेपी के बीड नगर अध्यक्ष भगीरथ बियाणी ने अपने घर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है.
इस घटना से बीड शहर में कोहराम मच गया है. बियाणी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार भाजपा के नगर अध्यक्ष भगीरथ बियाणी की आज दोपहर उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर ली. गोलियों की आवाज सुनकर कोहराम मच गया . बियाणी के कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ थे.
बियाणी के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता फौरन उनके घर पहुंच गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत बियाणी के घर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बियाणी के घर का मुआयना किया।
घटना स्थल के पंचनामा के बाद बियाणी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि, बियाणी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और बियाणी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


