Mulayam Singh Yadav Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
October 10, 2022
0
Mulayam Singh Yadav Demise: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. उनका पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में इलाज चल रहा था. उनका आज 82 वर्ष की आयु में लगभग 8.15 बजे निधन हो गया.
मुलायम सिंह यादव का पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. मुलायम सिंह यूरिनरी इंफेक्शन से पीड़ित थे. ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भेज दिया गया था. ICU में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक होने के कारण उनकी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनका इलाज कर रही थी. मुलायम सिंह यादव को एक महीने से अधिक समय हो गया था, लेकिन पिछले एक हफ्ते में उनकी हालत तेजी से बिगड़ी. हालत बिगड़ने पर उनके बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल में मौजूद थे.
Share to other apps

