नागपुर : सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहा तो तीनों आरोपियों ने महानगर पालिका के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर सक्शन गाड़ी की तोड़फोड़ की. घटना सुबह 9:30 बजे वृंदावननगर से हसनबाग चांदनी चौक रोड पर हुई. महानगर पालिका कर्मचारी का नाम हुकुमचंद मोहन गोराडे (46, गणेशनगर भगत कॉलोनी) है. आरोपियों की पहचान वैभव तनेलवार (35, नंदनवन) और उसके दो साथियों के रूप में हुई है, गोराडे गुड्डरलाइन में एक सीवेज सक्शन ट्रक पर ड्राइवर के रूप में काम करता है. शनिवार सुबह 9:30 बजे वह वृंदावननगर और हसनबाग चांदनी चौक के बीच सड़क पर गडर लाइन की सफाई के लिए सक्शन गाड़ी चला रहा था. उसी समय उन्हें सड़क पर एक लाल रंग की कार खड़ी थी. उन्होंने हॉर्न बजाया तो आरोपि वैभव तनैलवार और उसके दो साथी कार के बाहर निकले और गाली गलौज देकर सक्शन गाड़ी की तोड़फोड़ शरू कर दी.