वन शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

0


 आलापल्ली : राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आलापल्ली, भामरागढ़ और सिरोचा वन विभाग ने संयुक्त रूप से वन संपदा भवन आलापल्ली के परिसर में बने वन शहीद स्मारक पर वन शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर मा. राहुल सिंह टोलिया उपवनसंरक्षक अल्लापल्ली वन विभाग अल्लापल्ली मा. बुधनवार सर सहायक वन संरक्षक अल्लापल्ली मा. बडेकर सर, विभागीय वन अधिकारी अहेरी शिरोंच्या वनविभाग और समस्त वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्री शेरेकर कुमारी आरती मडावी, कुमारी भावना अलोने, वन शहीद स्मारक समिती के श्री पूनमचंद बुद्धावर, उपाध्यक्ष श्री वर्षल खान समिती सदस्य प्रदीप कैदलवार, श्री ईश्वर मांडवकर श्री श्रीनिवास आड़े, वन विभाग से सभी क्षेत्रीय व कार्यालयीन कर्मचारी मौजूद रहे।

देश में जंगल की रक्षा करते हुए, जंगली जानवरों का शिकार करते हुए, विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों और अन्य वन संसाधनों की तस्करी करते हुए गश्त के दौरान देश में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  इसलिए उन्हें याद करने के लिए आलापल्ली में एक बड़ा स्मारक बनाया गया है और इस स्मारक पर 8 शहीद वन कर्मचारियों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top