सावली तालुका के बेलगांव में बिजली का झटका लगने से एक किसान की मौत हो गई. बेलगांव के किसान अंबादास शंकर पाल (उम्र लगभग 55) की सुबह करीब 7 बजे अपने खेत में काम करने के दौरान बिजली का झटका लगने से मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पाथरी पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है
मृतक बेलगांव ग्राम पंचायत में सरपंच के पद पर कार्यरत थे।

