Nagpur : iPhone के लिए एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खरबी के नवनाथ नगर की है. वाठोडा थाने में आकस्मित मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। खरबी नवनाथ नगर निवासी चैतन्या सुनीलराव राघोटे (18) बीसीए का छात्रा थी. शुक्रवार को उसके माता-पिता खरीदारी के लिए इतवारी गए हुए थे. घर में चैतन्य के दादा-दादी थे. दादा-दादी ग्राउंड फ्लोर पर थे, जबकि चैतन्या ऊपर के कमरे में पढ़ रही थी.
शाम करीब साढ़े चार बजे उसने पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली. यही उनकी मृत्यु का कारण था. शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने चैतन्या को आवाज दिया. जब उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने खिड़की से देखा और घटना का पता चला. कहा जाता है कि चैतन्या ने अपने माता-पिता से आईफोन दिलवाने की जिद की थी. आईफोन न मिलने पर बड़ा कदम उठाया. जांच शुरू है.

