Nagpur : यशोधरा नगर थाना अंतर्गत NIT प्लाजा के समीप मंगलवार को एक ऑटो की चपेट में आने से सड़क एक्टिवा सवार की भीषण दुर्घटना में मौत हो गयी.
समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक्टिवा चालक NIT प्लाजा रोड से जा रहा था, तब उसे लापरवाही से चल रहे एक ऑटो ने टक्कर मार दी. एक्टिवा सवार अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे मौके पर ही कुचल दिया. बाद में स्थानीय लोगों के गुस्से के डर से ट्रक और ऑटो चालक मौके से फरार हो गए.
यशोधरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की जांच जारी है.

