Nagpur: जरीपटका थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला की पहचान बबीता दिलीप उइके के रूप में हुई है। बबीता ने देर रात में शेड के पाइप से चादर लटकाकर फांसी लगा ली।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बबीता के बेटे श्रीजल (18) की सूचना पर पुलिस ने अचानक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

