Amaravati: दीपावली के दिन ही अमरावती के पास ट्रेन दुर्घटना की एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. टीमटाला से मालखेड रेलवे लाइन पर देर रात एक मालगाड़ी के 15-20 डिब्बे पटरी से उतर गए. सौभाग्य से कोई जीवित हानि नहीं हुई क्योंकि ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था. हालांकि त्योहार के दिन ही ट्रेन यातायात बाधित रहा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
टीमटाला और मालखेड के बीच मुख्य रेलवे लाइन पर बीती देर रात कोयले से लदी एक मालगाड़ी इंजन सहित पटरी से उतर गई. हादसा इतना भयानक था की इस हादसे की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी. आवाज से कोहराम मच गया. मालगाड़ी का इंजन पटरी के किनारे गिर गया. तो कुछ मालगाड़ी के डिब्बे पटरी पर पड़े थे. इससे रेल वाहतूक ठप हो गयी है. नागपुर, मुंबई जाने वाली ट्रेन का ट्रैफिक नरखेड़ मार्ग से डायवर्ट किया गया है.

