Rajstan Bharatpur Crime: राजस्थान के भरतपुर बयाना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, अड्डा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद एक बार फिर हत्या का कारण बन गया है. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ट्रैक्टर चालक ने जमीन पर पड़े युवक पर अपने ट्रैक्टर के पहिए आठ बार घुमाए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक युवक निरपत गुर्जर और बेटा अतारसिंह के शव को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए बयाना सीएचसी भेजा गया है.
पुलिस के अनुसार अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतारसिंह गुर्जर के बीच कई दिनों से जमीन विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह करीब 8 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. इसमें दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल थीं.
गांववालों के मुताबिक गोलियों की आवाज भी सुनी गयी. मारपीट के दौरान निरपत नाम का युवक जमीन पर गिर गया. तब दूसरे पक्ष के युवक ने जमीन पर पड़े निरपत पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने बिना रुके निरपत के शरीर पर आठ बार ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया, जिससे निरपत की मौके पर ही मौत हो गई.
पांच दिन पहले 21 अक्टूबर को भी झड़प हुई थी. इस घटना को लेकर बहादुर के बेटे दिनेश ने दूसरे पक्ष के अतारसिंह और उसके बेटे निरपत, विनोद, दामोदर और रिश्तेदार ब्रजराज के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.
थाना प्रभारी जयप्रकाश परमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली जा रही है. आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बयाना सीएचसी भेजा गया है.

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)