सावली:- सावली शहर से गुजरने वाली आसोला मेंढा नहर में जब चार बच्चे नहा रहे थे तभी गहरे पानी में डूबने लगे, इन बच्चों को बचाने के लिए एक लड़की कूद पड़ी। चार बच्चों को बचा लिया गया है। लेकिन बचाव के लिए गई युवती अभी तक नहीं मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।
जिले के सावली कस्बे से आसोला मेंढा की नहर गुजरती है। इस नहर में कपड़े धोने गई मां के साथ बच्चे भी गए। जब मां कपड़े धो रही थी तो बच्चे नहाने के लिए नहर में चले गये लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव के कारण बच्चे पानी में डूब गए।
चार बच्चों को बचा लिया है एक कि तलाश जारी
रोहित अनिल मेडपल्लीवार (कक्षा 7), अमित अनिल मेडपल्लीवार (कक्षा 5), राहुल अंकुश मक्केवार (कक्षा 4), सुष्मिता अंकुश मक्केवार (कक्षा 8) डूबने लगे। वहां खड़ी काजल अंकुश मक्केवार ने अपने भाई और बहन को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। इस बात की भनक लगते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े चले आए। डूब रहे चार बच्चों को बचा लिया गया लेकिन काजल मक्केवार तेज बहाव के कारण पानी में बह गयीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस काजल की तलाश कर रही है।

