जेप्रा ग्राम में आयुष विभाग द्वारा प्रमाणित एक दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिबिर का आयोजन / Health

0

 


गडचिरोली : नेचरोपैथी एंड आयुर्वेदिक पंच कर्म सेंटर चंद्रपुर की ओर से जेप्रा ( गडचिरोली ) ग्राम में आयुष विभाग द्वारा प्रमाणित एक दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिबिर का आयोजन किया गया। शिबिर का शुभारंभ सरपंच श्रीमति झंझाड़ इनके शुभ हस्ते दी.07/09/2022 प्रात: 8 बजे आरंभ हुआ। नागपूर से आये हुये आयुवेदाचार्य श्री प्रितम मडावी और उनकी टीम से शिविर में किडनी, हार्ट, श्वास, ब्लडप्रेशर, उदर रोग, शुगर, मोटापा, बच्चों एवं महिलाओं से संबन्धित रोगों के लगभग 200 से अधिक स्त्री-पुरुष बाल रोगियों को मार्गदर्शन तथा उपचार किया गया। कार्यक्रम का समापन दोपहर 2 बजे हुआ। शिविर आरंभ होने के पूर्व आयुवेदाचार्य श्री प्रितम मडावी द्वारा आए हुये रोगियों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुये कहा कि रोगों का संबंध हमारे विकृत खान-पान एवं जीवन शैली से होता है। यदि हम आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार ऋतुओं के अनुकूल खानपान एवं आध्यात्मिक जीवन शैली बनाए रखते हैं तो हमारे रोगग्रस्त होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top