नवयुवक गणेश मण्डल कनेरी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गडचिरोली शहर के कनेरी गांव में स्थित सबसे प्रसिद्ध और सक्रिय नवयुवक गणेश मण्डल द्वारा गणेश पंडाल का आयोजन किया गया है। नवयुवक युवक मण्डल की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी। युवा मण्डल में 50 से ज्यादा सक्रिय सदस्य है। अध्यक्ष श्री तेजराम रायशिडाम उपअध्यक्ष श्री तुषार भाऊ मडावी सरपंच ग्राम पंचायत कनेरी कड़ी मेहनत-लगन के साथ समुदाय का नेतृत्व करते हैं।
नवयुवक युवा मंडल के प्रत्येक सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। सभी सदस्य गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विघ्नहर्ता के पंडाल का मिलकर आयोजन करते हैं। लंबोदर को विभिन अवतारों में दस दिनों तक सुसज्जित करते हैं। सुबह-शाम गणेशजी की आरती की जाती है। प्रभु को मोदक के साथ प्रसाद के रूप में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान चढ़ाये जाते हैं।
ध्यान आकर्षित करने वाली मूर्ति
नवयुवक गणेश मंडल हर साल एक नई थीम के आधार पर गणेश मूर्ति बनाते हैं। इस वर्ष स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में "गौरी नंदन भगवान गणेशजी तबला बजानेवाली मनमोहक मूर्ती लोगों का मन आकर्षित कर रही है।

