Gujrat: मोरबी में रविवार के दिन भयानक हादसा हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक मोरबी के मच्छु नदी पर बना हुआ केबल ब्रिज टूट गया. घटना के वक्त पुल पर करीब 500 लोगों के मौजुदगी का अंदाजा लगा जा रहा है, उसमे से करीब 100 लोग नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में 30 लोगों के मरने का अनुमान लगाया जा रहा है.
मौके पर जिल्हा प्रसाशन पहूँची और बचाव कार्य शूरु किया. राजकोट तथा सुरेंद्र नगर जिल्हे से ही मदत मांगी जा रही है .
पुल ७ महीने से बंद
पुल की मरमत का काम शुरू होने के कारन यह पूल करीब सात महीने से बंद था. पिछले २ दिन पहले ही आम जनता के लिए इसे शुरू कर दिया गया था. पुल को देखने के लिए भारी मात्रा में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई.

