आज कल मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है।मोबाइल के बिना जीवन की कल्पना करना भी लगभग नामुमकिन सा है। पिछले कुछ सालों में मोबाइल की खरीदी में काफी उछाल देखा गया। जैसे जैसे मोबाइल यूजर बढ़े वैसे वैसे मोबाइल की चोरियो के किस्से आयेदिन सामने आ रहे है। लेकिन इन केसेस में अक्सर शिकायत कर्ता को उनका मोबाइल वापस मिलने के चांसेस कम होते है। जिसमे उनका प्राइवेट डेटा चला जाता है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ,साथ ही साथ उसका गलत दुरुपयोग होने का डर भी सताता रहता हैं।
ऐसा ही एक मोबाईल फोन चोरी का मामला सिंदेवाही पुलिस थाने में पिछले साल 09/04/2021 को गोपीचंद मोहन मांदाडे ( डोंगरगांव रहिवासी) नामक व्यक्ति ने दर्ज करवाया था।
मोबाईल पलसगाव और डोंगरगांव परीसर के बीच मे 02/04/2021 को खोया था। आखिरकार करीब 19 महीने की कड़ी मेहनत के बाद सिंदेवाही पुलिस ने तांत्रिक सहायता से मोबाईल को हासील करने में बड़ी सफलता पाई।
मोबाइल शिकयत कर्ता गोपीचंद मांदाडे को 04/11/2022 को सिंदेवाही पुलिस थाने में वापस किया गया है।

