Chandrapur - चंद्रपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से दोपहिया चोरी की घटना दिनोंदिन बढ़ती जा रही है.
शहर के श्रीराम वार्ड भानापेठ के 24 वर्षीय दिनेश रामटेके ने भवन की पार्किंग में रखी बुलेट मोटरसाइकिल गाड़ी नंबर MH34AU6725 की चोरी को लेकर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
ठीक इसी तरह पठानपुरा के 41 वर्षीय अमित कामले का पल्सर गाड़ी नंबर MH34BW1353 अज्ञात व्यक्तियों ने करीब रात 9 बजे सैनानी अस्पताल के बाहर रखा था। तो वहाँ से चोरी हो गया। कामले ने शहर थाने में चोरी की सूचना दी थी,
तीसरी घटना भानापेट के 19 वर्षीय मनोहर सिंह राठौड़ की है। उनकी बजाज पल्सर गाड़ी नंबर MH34BM4354 गाड़ी घर के सामने रखी और चोरों ने घर के सामने से गाड़ी चुराले गए.
चंद्रपुर पुलिस को शिकायत मिलते ही चंद्रपुर पुलिस ने चोरों की पकड़ने के लिए जुड़ गए और चोरों को पकड़ने में सफल हो गए.
आरोपी 24 वर्षीय कार्तिक राजू खंडाले, 38 वर्षीय कुणाल यशवंत गर्गेलवार और 43 वर्षीय चंद्रकांत उर्फ पप्पू मेजर वामनराव मनमोडे हैं, जो तीनों विट्ठल मंदिर वार्ड के निवासी हैं.
आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 10 हजार रुपये की चोरी के वाहन बरामद किया गये है.
जिला पुलिस अधीक्षक रवींद्रसिंह परदेशी, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार और पुलिस निरीक्षक सुधाकर अंभोरे के मार्गदर्शन में अपराध जांच दल के जयप्रकाश निर्मल, महेंद्र बेसरकर, विलास निकोडे, जयंत चुनारकर, सचिन बोरकर, इमरान खान, चेतन गज्जलवार, दिलीप कुसराम, इरशाद खान, रूपेश रणदीवे इन्होंने गिरफ्तार किया.

