Etapalli News : दो साल की मासूम बच्ची पर अत्याचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0


Etapalli : 2 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले हैवान को बुर्गी पुलिस ने तीन महीने बाद गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सुंदरसाय घीसो मडावी है. एटापल्ली तहसील के करपनफुंडी गांव के रहने वाले हैं और गांव के कोतवाल भी हैं.


Sundarsay Madavi arrested

उनकी गिरफ्तारी के बाद, सुंदरसाय मडावी को अदालत में पेश किया गया, और अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. दुष्कर्मी कोतवाल सुंदरसाय मडावी ने तीन महीने पहले 23 जुलाई को 2 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ की थी.

तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था

प्रताड़ित बच्ची पर रिश्तेदार ने ही अत्याचार किया है ये पता लगने पर माता-पिता ने बुर्गी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुंदरसाय के खिलाफ पोस्को और अत्याचार विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, घटना के तीन महीने से आरोपी सुंदरसाय मडावी नक्सल प्रभावी जंगल क्षेत्र में फरार था और पुलिस को चकमा दे रहा था. इससे पुलिस के लिए येलचिल, बुर्गी, तड़गांव और करपनफुंडी के नक्सल बहुल वन क्षेत्रों में घूम रहे भगोड़े हत्यारे सुंदरसाई मडावी को गिरफ्तार करना मुश्किल हो गया.


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण शिंदे, संदीप व्हसकोटी की टीम ने पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल बासु, अपर पुलिस अधीक्षक अनुज तारे, उपविभागीय पुलिस पदाधिकारी बाबूराव दादा के मार्गदर्शन में आरोपी सुंदरसाय मडावी को करपनफुंडी गांव से गुरुवार 3 नवंबर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद जब उसे जीला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया तो अदालत ने सुंदरसाई को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

नागरिकों की मांग है कि 2 साल की मासूम को न्याय दिलाने के लिए आरोपी सुंदरसाय को फांसी दी जाए.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top