Chandrapur: जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर सिर काटने की सनसनीखेज घटना 7 नवंबर को रात 9.30 से 10.30 के बीच हुई. महेश मेश्राम (35) मृतक का नाम है, वो दुर्गापुर चंद्रपुर का रहवासी है. घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया.
घटना दुर्गापुर मेन रोड पर हुई और महेश मेश्राम को पहले पीटा गया और फिर 10 से 15 लोगों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. हत्या इतनी भीषण थी कि आरोपी ने उसका सिर काट दिया। बताया गया है कि महेश का शव सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था जबकि सिर शरीर से 50 मीटर दूर था.
महेश की हत्या किस कारण से हुई यह तो पता नहीं है, लेकिन यह ज्ञात है कि मृतक महेश मेश्राम के खिलाफ कई मामले दर्ज थे और हाल ही में वह जेल से छूटा था. यह भी पता चला है कि घटना के बाद कुछ आरोपियों ने दुर्गापुर थाने में सरेंडर कर दिया था. घटना थाने से कुछ दूरी पर हुई है, इसलिए चंद्रपुर जिले में कानून-व्यवस्था का शायद गुनहगारों को डर नहीं है. उक्त घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

