Albert Einstein एक जर्मन विश्वप्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिकविद् थे जो सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc² के लिए प्रसिद्ध थे।
जिस अलबर्ट आइंस्टीन को दुनिया सबसे ज्यादा जीनियस मानती है,उनका IQ लेवल था 160 था। वैसे ही किसी भी साधारण व्यक्ति का औसतन IQ 90-110 तक होती है।लेकिन क्या हम ये जानते है की, एक भारतीय आठ साल का बच्चा जिसका IQ अल्बर्ट आइंस्टाइन से भी ज्यादा है। जी आप बिल्कुल सही पढ़ रहे है, नाम ऋषि शिव प्रसान्ना जो की बेंगलुरु के रहने वाले है। जिन्हे हाल ही में 23 जनवरी 2023 को भारत के वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023" से सम्मानित किया।
ऋषि का IQ लेवल 180 है जो अल्बर्ट आइंस्टीन से (160) से ज्यादा है। ऋषि शिव प्रसन्ना ने मेंन्सा इंटरनैशनल में सबसे कम उम्र के सदस्य में से एक है।उन्होंने चार साल पांच महीने की उम्र में मेंसा इंटरनैशनल में शामिल हो गए थे। जो विश्व की सबसे प्राचीन तथा प्रतिष्ठित हाई आय क्यू सोसायटी है। प्रसन्ना सबसे कम उम्र के गूगल android certified डेवलपर्स में से एक है। उन्होंने के बच्चो के लिए "दुनिया के देश" , "सी एच बी " और "आय क्यू टेस्ट ऐप" जैसे तीन ऐप बनाए हैं।
इतना ही नहीं पांच साल की उम्र में प्रसन्ना ने जे के राउलिंग की पूरी हैरी पॉटर सीरीज पढ़ ली। प्रसन्ना में अद्भुत है जिससे हर कोई दंग है। आने वाले समय में ऋषि शिव प्रसन्ना देश का नाम जरूर रोशन करेंगे।देश को प्रसन्ना जैसे बच्चो की जरूरत है, जिससे देश तरक्की की नई ऊंचाईयां हासिल कर सके।

