Nagpur nylon manjha death: नायलॉन मांझा से गला कटने से 11 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत

0

 


Nagpur Nylon Manjha Death: नायलॉन मांझा से गला कटने से 11 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, घटना नागपूर के जरीपटका इलाके की है।


 वेद शाहू नामक 11 वर्षीय बालक शनिवार की शाम अपने पिता के साथ बाईक पर जा रहा था. उसी दौरान नायलॉन मांझे से उसका गला कट गया. गंभीर रूप से घायल वेद को नागपूर के नेल्सन हॉस्पिटल दाखिल किया गया. इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


 वेद नागपूर के महात्मा गांधी स्कुल का छात्र था और कक्षा पाचवी मे पढता था, घटना के बाद वेद का परिवार सदमे मे है ।


नागपूर के जरीपटका थाने के निरीक्षक संतोष बकाल के मुताबिक वेद के परिजन द्वारा उसके मृत्यू की जानकारी मिली है,पुलिस अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर रहीं है ।


 आपको बता दे की नायलॉन मांझे पर बैन के बावजूद बड़ी मात्रा मे उसकी बाजार मे अवैध तरीके से बिक्री हो रही है, जिस वजह से लगातार लोग घायल हो रहे है और मौते भी हो रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top