Worlds longest cruise: भारत पानी में तैरता सबसे लंबा होटल

0


हां आपने सही पढा, अब भारत में विश्व के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास ganga vilas को शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दी।
यह क्रूज वाराणसी, बांग्लादेश, डिब्रूगढ़ तक 3200 किलोमीटर की यात्रा 51दिनों मे तय करेगी ।

यह यात्रा 50 पर्यटन स्थलों के साथ साथ 27 नदियों के साथ जुड़ेगी। इसके अंदर के डिजाइन को देखकर 1960 के भारत से आज तक के परिवर्तन का दर्शन कराती है।इसे पूरी तरह से  भारत में तैयार किया गया है, ऐसा गंगा क्रूज के डायरेक्टर राज सिंह ने बताया। यह एक आत्मनिर्भर भारती निशानी हैं।

क्रूज की लंबाई  62.5 मीटर और चौड़ाई 12.8 मीटर है,जिसमे पर्यटकों के रहने के लिए कुल 18 सुइट्स हैं। साथ में एक 40 सीटर रेस्टोरेंट, स्पा रूम और तीन सनडेक हैं। साथ में यात्री सफर के दौरान संगीत का भी आनंद ले सकेंगे। 32 पर्यटकों सहित कुल 80 यात्रियों के ठहरने की सुविधा है।इससे भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top